भारतीय पेंटेकोस्टल मंडली उत्तरी मंडल का 51वा वार्षिक सम्मेलन का शुभ समाप्ति।

समाचार.भारतीय पेंतेकॉस्टल मंडली उत्तरी मंडल, मीडिया दल।

नई दिल्ली। भारतीय पेंटेकोस्टल मंडली उत्तरी मंडल का वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया।
15 अक्टूबर गुरुवार को संगठन आई.पी.सी.एन.आर के अध्यक्ष पादरी सैमुअल जॉन द्वारा सभा का उदघाटन किया गया तथा निर्गमन-14:15 वचन के आधार पर उदघाटन संदेश दिया गया। परमेश्वर के जन इस विकट परिस्थिति में पीछे ना हटते हुए समर्थी बनकर अब पहले से भी अधिक प्रभावशाली काम करते हुए आगे बढ़ने के लिए कलिसियाओ को उत्साहित किया गया।
15 अक्टूबर गुरुवार से 17 अक्टूबर शनिवार तक दिन में बाइबल अध्ययन एवं शाम को सुसमाचार प्रचार सभा का आयोजन किया गया। सभाओं में वरिष्ठ पादरी, शिबू थॉमस, विल्सन वर्की और पॉल मैथ्यू द्वारा वचन का शिक्षा एवं प्रचार किया गया।
18 अक्टूबर रविवार सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक संयुक्त आराधना में विश्व के भिन्न-भिन्न स्थानों से परमेश्वर के सेवक एवं विश्वासी समूह लगभग 3,000 से अधिक लोग शामिल हुए।
भारतीय पेंटेकॉस्टल मंडली उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष पादरी सैमुएल थॉमस ने सभा का संचालन किया।
प्रेरितॊ के काम-9:21 वचन के आधार पर कलीसिया के बढ़ोतरी के लिए विशवासियों के गुणवत्ता के विषय में पादरी शिबू थॉमस द्वारा मुख्य संदेश दिया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष पादरी पी एम जॉन कि सेवाकाई के 50 साल के उपलक्ष में उनको मोमेंटम द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके लिए अध्यक्ष पादरी सैमुएल जॉन द्वारा विशेष प्रार्थना किया गया। बहन परसिस जॉन के अगुवाई में सिय्योन गायक दल द्वारा संचालित आराधना ने लोगों को आत्मिक संतुष्टि प्रदान किया।
यूट्यूब तथा फेसबुक माध्यमों के द्वारा लोग इन सभाओं में सम्मिलित होकर आशीष पाए।
इस कोविड-19 महामारी के संदर्भ में हमेशा से हटकर विभिन्न माध्यमों के द्वारा आयोजित सभाओं को सफलतापूर्वक एवं आशिशित रूप से कठिन प्रयत्न एवं प्रार्थनाओ के द्वारा संपन्न होते देख संगठन ने खुशी एवं आभारिता व्यक्त किया।
अब तक विश्वासयोग्यता से चलाए हुए परमेशवर को सारा आदर और महिमा अर्पण करते है।

- Advertisement -

-Advertisement-

You might also like

Comments are closed.

Discover more from KE™

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading