आई. पी. सी. एन. आर. 53वां वार्षिक अधिवेशन एवं सेवकों का सेमिनार

News: IPCNR Media Team

नई दिल्ली : आई. पी. सी. एन. आर. 53वां वार्षिक अधिवेशन एवं सेवकों के सेमिनार का आयोजन वीरवार 13 अक्टूबर से रविवार 16 अक्टूबर तक अम्बेडकर भवन , झंडेवालन में किया जाएगा।

“आशा में आनंदित रहो, क्लेश में स्थिर रहो, प्रार्थना में नित्य लगे रहो।”

(रोमियो 12:12-13) अधिवेशन का मुख्य विषय है।

आई. पी. सी. एन. आर के अध्यक्ष पास्टर शमूएल जॉन अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। वीरवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से सेवकों का सेमिनार एवं शाम 6 बजे से सुसमाचार सभाएं आयोजित होंगे।

शुक्रवार 14 अक्टूबर दोपहर 2 बजे को सेवकों का ऑर्डिनेशन की सेवकाई सम्पन्न की जाएगी।

शनिवार 15 अक्टूबर 2:30 को संडे स्कूल, पी .वाई. पी. ए. बहनो की सभा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित होगी।

वीरवार 16 अक्टूबर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने वाली संयुक्त आराधना सभा में आई. पी. सी. एन. आर. के विभिन्न विश्वासियों के अलावा देश और विदेश से अनेक प्रभु के भक्त शामिल होंगे।

इस पीढ़ी में प्रभु के द्वारा सामर्थी रूप से उपयोग होने वाले प्रसिद्ध सुसमाचार प्रचारक पास्टर रेजी सासथामकोट्टा केरल और पास्टर डेविड लाल जबलपुर मुख्य संदेश देंगें।

उनके अलावा आई. पी. सी. एन. आर के अगुवे विभिन्न सत्रों में वचन से मनादि करेंगे।

प्रसिद्ध आराधक बहन पर्सिस जॉन की अगुवाई में ज़िओन सिंगर्स स्तुति आराधना में अगुवाई करेंगे।

 

कोविड 19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों की ऑनलाइन कन्सेशन के पश्चात इस प्रकार मिलकर इस कन्वेंशन में शामिल होने के लिए सभी बड़े उत्साह के साथ प्रार्थना पूर्वक इंतजार कर रहे है। भारत और नेपाल के आई. पी. सी. एन. आर के विभिन्न कलीसियाओं , सेवकों और विश्वासियों के अलावा और अनेके लोग शामिल होनेवाले इस अधिवेशन की सफलता पूर्वक आयोजन की सभी तैयारियां जोरों से चल रही है।

रिजियन के एग्जीक्यूटिव सदस्य पा. पी.एम.जॉन, पा.लाजी पॉल, पा. शमूएल थॉमस, पा. थॉमस शमूएल, ब्रदर एम. जॉनीकुट्टी पूरे आयोजन की अगुवाई कर रहे हैं।

- Advertisement -

-Advertisement-

You might also like

Comments are closed.

Discover more from KE™

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading